12 सितंबर को लगेगी नेशनल लोक अदालत, कोरबा और कटघोरा न्यायालय में मामलों का होगा निराकरण

Must Read


कोरबा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिले में 12 सितंबर 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत जिला न्यायालय कोरबा एवं तहसील न्यायालय कटघोरा में लंबित मामलों का आपसी सहमति और सुलह-समझौते के माध्यम से निराकरण किया जाएगा।
लोक अदालत में लंबित फौजदारी मामले, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, जमीन-जायदाद से संबंधित मामले, राजस्व संबंधी प्रकरण, बकाया बिजली एवं टेलीफोन बिल, बैंक के वसूली योग्य प्री-लिटिगेशन मामलों सहित अन्य प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।
प्रेस विज्ञप्ति में आमजन से अपील की गई है कि वे 12 सितंबर को आयोजित नेशनल लोक अदालत में उपस्थित होकर सरल एवं सुलभ समाधान का लाभ उठाएं। लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से मामलों का शीघ्र निराकरण संभव है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा जारी सूचना के अनुसार लोक अदालत का उद्देश्य पक्षकारों को सरल, सस्ता और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है।

- Advertisement -
Latest News

सुरेश कुमार अग्रवाल बने जिला कांग्रेस कार्यालय के महामंत्री

कोरबा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन तथा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद...

More Articles Like This