न्यायाधिपति के रूप में चयनित होने पर धनेश कुमार सिंह अधिवक्ता ने न्यायमूर्ति संतोष शर्मा को दी बधाई

Must Read

कोरबा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोरबा श्री संतोष शर्मा जी के छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में न्यायाधिपति के रूप में चयनित होने पर अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने उनसे सौजन्य भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने कहा कि श्री संतोष शर्मा जी ने अपने कार्यकाल के दौरान सहज एवं सरल व्यक्तित्व, अनुशासन, निष्पक्षता तथा न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से न्यायिक क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। उनके द्वारा किए गए निष्पक्ष एवं संवेदनशील न्यायदान के लिए उन्हें कोरबा सदैव सम्मान एवं आत्मीयता के साथ याद रखेगा।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति के रूप में श्री संतोष शर्मा जी का चयन कोरबा के लिए भी गौरव का विषय है। विश्वास है कि वे अपनी विद्वता, अनुभव एवं निष्पक्ष न्यायिक दृष्टिकोण से उच्च न्यायालय में भी न्याय व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने उनके उज्ज्वल न्यायिक भविष्य की कामना करते हुए पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

- Advertisement -
Latest News

बिरसा मुंडा जयंती पर धर्मजयगढ़ में गूंजेगा जनजातीय गौरव का शंखनाद! स्मृति ईरानी ने लिया तैयारियों का जायजा, गोपाल मोदी सहित दिग्गज नेता रहे...

धर्मजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का स्मृति ईरानी ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशभगवान बिरसा...

More Articles Like This