ग्राम कोसा में शुरू हुआ पुलिस बीट पोस्ट और पुलिस मितान पोस्ट, महिला कमांडो टीम भी गठित

Must Read

शाम को होगी सघन पेट्रोलिंग, रिटायर्ड पुलिसकर्मी और ग्रामीण बनेंगे ‘पुलिस मित्र’; नशामुक्ति व जनजागरूकता पर रहेगा जोर

जांजगीर-चांपा, 22 सितंबर 2026। जिले में सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने की दिशा में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय की पहल पर थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम कोसा में पुलिस बीट पोस्ट एवं पुलिस मितान पोस्ट का शुभारंभ किया गया। इसका उद्देश्य गांव में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

बीट पोस्ट के माध्यम से ग्राम कोसा में प्रतिदिन शाम के समय सघन पुलिस पेट्रोलिंग की जाएगी। पुलिसकर्मी ग्रामीणों से सीधे संवाद कर स्थानीय समस्याओं, सुरक्षा व्यवस्था और असामाजिक गतिविधियों की जानकारी लेंगे। इससे गांव में सुरक्षा की कड़ी को और मजबूत करने की दिशा में मदद मिलेगी।

रिटायर्ड कर्मी बनेंगे ‘पुलिस मित्र’

पुलिस मितान पोस्ट के तहत रिटायर्ड पुलिसकर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इनके माध्यम से गांव में शिक्षा, रोजगार, साफ-सफाई, सुरक्षा और शांति व्यवस्था जैसे विषयों पर नियमित संवाद किया जाएगा। पुलिस और ग्रामीणों की संयुक्त भागीदारी से स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान तथा अपराधों की रोकथाम पर जोर रहेगा।

गांव में बनी महिला कमांडो टीम

पुलिस के अनुसार, बीट पोस्ट और पुलिस मितान पोस्ट का उद्देश्य केवल पुलिस की मौजूदगी बढ़ाना नहीं, बल्कि ग्रामीणों को पुलिसिंग से जोड़कर विश्वास, सहभागिता और संवाद को मजबूत करना है। इससे अपराधों की रोकथाम के साथ गांव में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं थाना प्रभारी मुलमुला शिवानंद सिंह सहित पुलिस एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest News

राशन में चना बंद, गरीबों के निवाले पर डाका – भाकपा ने कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

कोरबा, 22 सितम्बर 2026 - सार्वजनिक वितरण प्रणाली में चना आपूर्ति बंद होने एवं व्याप्त भारी अनियमितताओं को लेकर...

More Articles Like This