बिलासपुर पुलिस का ‘साइबर जागृति महाअभियान’ संपन्न: 49 दिनों में 18 लाख से अधिक नागरिकों को किया जागरूक,

Must Read

बिलासपुर:बिलासपुर पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) तक संचालित 49 दिवसीय राज्य स्तरीय ‘साइबर जागृति महाअभियान’ का औपचारिक समापन हुआ। इस सघन अभियान के माध्यम से जिले के 18 लाख से अधिक नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार और साइबर वित्तीय अपराधों से बचाव के प्रति प्रशिक्षित व जागरूक किया गया। सात सप्ताह में समाज के हर वर्ग तक पहुंच:अभियान को योजनाबद्ध तरीके से सात चरणों (सप्ताहों) में विभाजित किया गया था: पहला सप्ताह: विद्यार्थी एवं युवा वर्ग। दूसरा सप्ताह: बैंकिंग और वित्तीय संस्थान। तीसरा सप्ताह: वरिष्ठ नागरिक। चौथा सप्ताह: महिलाएं एवं छात्राएं। पांचवां सप्ताह: असंगठित क्षेत्र के श्रमिक। छठा सप्ताह: शासकीय विभाग व संस्थाएं। सातवां सप्ताह: ग्रामीण एवं अर्धसैनिक क्षेत्र के नागरिक। नवाचार और रचनात्मक कार्यक्रम:आईजी रामगोपाल गर्ग एवं एसएसपी रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस ने कई अनूठे कार्यक्रम आयोजित किए। इनमें ऑनलाइन-ऑफलाइन संवाद, साइबर जुम्बा, रक्षाबंधन पर ‘साइबर रक्षा सूत्र’, ‘साइबर फ्रॉड मटका फोड़’, 1,000 आकाशदीप प्रज्वलन (साइबर उड़ान), गणेश पंडालों में प्रचार, नुक्कड़ नाटक, रेडियो प्रसारण, प्रश्नोत्तरी और साइबर ग्राम चौपाल शामिल रहे। युवाओं और खिलाड़ियों को जोड़ने के लिए हॉकी, एथलेटिक्स, स्केटिंग, ताइक्वांडो व कराटे खेल स्पर्धाएं भी आयोजित की गईं। डिजिटल अरेस्ट से बचाव और दिग्गजों का समर्थन:अभियान के दौरान नागरिकों को ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे नए पैंतरों से सावधान करते हुए बताया गया कि कोई भी जांच एजेंसी या पुलिस वीडियो कॉल पर किसी को गिरफ्तार नहीं करती। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने भी सहभागिता कर जनता को सतर्क रहने का संदेश दिया। अभियान में 9 वर्षीय छात्र स्वास्तिक झा को साइबर जागरूकता के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। नागरिकों से अपील:समापन अवसर पर उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभागियों और सहयोगी संस्थाओं को सम्मानित किया गया। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और ओटीपी व पासवर्ड किसी से साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या नजदीकी थाने में संपर्क करें।

- Advertisement -
Latest News

बाथरूम में धुल रहे होटल के बर्तन,लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़, देखिये वीडियो वायरल ……

कोरबा के निहारिका क्षेत्र स्थित न्यू दिल्ली स्वीट्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें होटल...

More Articles Like This