सफाई व्यवस्था में लापरवाही, एंजेसी पर आयुक्त ने लगाया अर्थदण्ड

Must Read

कोरबा, 4 अक्टूबर। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। इतवारी बाजार में सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने संबंधित सफाई एजेंसी पर 5 हजार रुपये का अर्थदण्ड लगाया है। वहीं, कोरबा जोन के वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक गिरवर विश्वकर्मा को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है तथा उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।

बताया गया कि 26 सितंबर को आयुक्त ने इतवारी बाजार का निरीक्षण किया था। इस दौरान बाजार क्षेत्र में गंदगी पाई गई। रविवार को यहां नियमित रूप से साप्ताहिक बाजार लगता है, ऐसे में समय पर साफ-सफाई नहीं होने से आम नागरिकों और व्यापारियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था में कमी सामने आने पर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही को लेकर मिली शिकायत के आधार पर वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक गिरवर विश्वकर्मा को नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है। साथ ही एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, संबंधित स्थल की सफाई नहीं किए जाने के मामले में सफाई कार्य एजेंसी मेसर्स बरूण गोस्वामी कन्स्ट्रक्शन, सफाई ठेकेदार कोरबा पर 5 हजार रुपये का अर्थदण्ड लगाया गया है। निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित सफाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

- Advertisement -
Latest News

सर्वमंगला चौक में तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, इलाज के दौरान मौत

कोरबा। सर्वमंगला चौक में सोमवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई। कुसमुंडा...

More Articles Like This