सर्वमंगला चौक में तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, इलाज के दौरान मौत

Must Read

कोरबा। सर्वमंगला चौक में सोमवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई। कुसमुंडा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने चौक के मोड़ पर स्कूटी सवार युवती को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवती को राहगीरों की मदद से सर्वमंगला चौकी पुलिसकर्मियों ने जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह ट्रेलर क्रमांक CG 12 AY 5608 कुसमुंडा की ओर से आ रहा था। सर्वमंगला चौक के मोड़ पर ट्रेलर ने स्कूटी क्रमांक CG 12 BR 0460 को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद स्कूटी सवार युवती सड़क पर जा गिरी और उसे गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सर्वमंगला चौकी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और राहगीरों की मदद से घायल युवती को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतका की पहचान कोरबा के बुधवारी निवासी मधुलता रात्रे के रूप में हुई है। बताया गया है कि मधुलता रात्रे बलौदा पंचायत में सचिव के पद पर कार्यरत थीं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल ट्रेलर को जब्त कर चालक को पकड़ लिया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण की जरूरत
सर्वमंगला चौक कोरबा-कुसमुंडा मुख्य मार्ग का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी मार्ग से कुसमुंडा खदान, उरगा, पंतोरा सहित आसपास के कई भू-विस्थापित गांवों और मां सर्वमंगला मंदिर की ओर बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। चौक पर दिनभर छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही बनी रहती है।

स्थानीय लोगों के अनुसार चौक पर पुलिस और यातायात कर्मियों की मौजूदगी के दौरान वाहनों की गति पर नियंत्रण रहता है, लेकिन पुलिस की मौजूदगी नहीं होने पर भारी वाहनों की रफ्तार बढ़ने की शिकायत सामने आती रहती है। सोमवार की घटना के बाद एक बार फिर सर्वमंगला चौक पर यातायात व्यवस्था को मजबूत करने और भारी वाहनों की गति पर प्रभावी नियंत्रण की जरूरत महसूस की जा रही है।

- Advertisement -
Latest News

पाली : भारत पेट्रोलियम ने निभाया वादा! 2 सौ का पेट्रोल भरवाने पर ग्राहक को मिला स्मार्ट टीवी, 5 भाग्यशाली विजेताओं का हुआ सम्मान

0 भारत पेट्रोलियम का उद्देश्य सिर्फ पेट्रोल- डीजल बेचना नही, ग्राहकों का भरोसा जीतना भी है- जसपाल सिंह छाबड़ा.कोरबा/पाली:-...

More Articles Like This