ट्रांसपोर्ट नगर चौक में स्थापित हो छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा, सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने उठाई मांग

Must Read

कोरबा। छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा, संस्कृति और अस्मिता को सम्मान देने के उद्देश्य से नगर निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने ट्रांसपोर्ट नगर चौक में छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। यह मांग छत्तीसगढ़िया सर्व समाज कोरबा की ओर से भी उठाई गई है।

सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों और चौक-चौराहों पर अनेक महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इसी तरह कोरबा के प्रमुख चौराहे ट्रांसपोर्ट नगर चौक में भी छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए, ताकि प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और गौरव को उचित सम्मान मिल सके।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 26 वर्ष पूर्ण होने के बावजूद कोरबा के किसी प्रमुख चौक-चौराहे पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित नहीं हो पाई है। छत्तीसगढ़ महतारी प्रदेश के विभिन्न समाजों की सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता, समृद्धि और सामूहिक अस्मिता की प्रतीक हैं।

नूतन सिंह ठाकुर ने जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन से आग्रह किया है कि छत्तीसगढ़िया सर्व समाज कोरबा की इस मांग और छत्तीसगढ़िया समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए ट्रांसपोर्ट नगर चौक में शीघ्र छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की दिशा में आवश्यक पहल की जाए।

उन्होंने कहा कि प्रतिमा की स्थापना से कोरबा में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली पहचान को एक विशिष्ट स्थान मिल सकेगा।

- Advertisement -
Latest News

भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने मनाया छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस, अटल बिहारी वाजपेयी को किया नमन

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर 2026 को भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ कोरबा द्वारा प्रदेश नेतृत्व...

More Articles Like This