दीपावली पर कोरबा पुलिस ने बुजुर्गों के बीच मनाया खुशियों का त्योहार, वृद्धाश्रम में बांटी मिठाइयां और जलाए दीप

Must Read

कोरबा। दीपावली के पावन अवसर पर कोरबा पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल पेश करते हुए बुजुर्गों के साथ खुशियों का त्योहार मनाया। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने सर्वमंगला मंदिर स्थित नवदृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत बुजुर्गों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने बुजुर्गों की आरती उतारी, उन्हें मिठाइयां भेंट कीं और दीप प्रज्वलित कर दीपावली का उत्सव मनाया। जवानों ने बुजुर्गों के साथ आतिशबाजी भी की तथा उनसे बातचीत कर आत्मीयता के पल बिताए।

पुलिसकर्मियों को अपने बीच पाकर बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान देखने को मिली। वहीं बुजुर्गों ने भी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया।

कोरबा पुलिस की इस पहल ने समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया कि त्योहारों की वास्तविक खुशी केवल अपने परिवार के साथ उत्सव मनाने में नहीं, बल्कि उन लोगों के जीवन में भी खुशियां बांटने में है, जिन्हें अपनों के साथ और स्नेह की जरूरत है।

कोरबा पुलिस की इस संवेदनशील पहल ने साबित किया कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ खड़े रहना और मानवीय संवेदनाओं को जीवित रखना भी उसका महत्वपूर्ण दायित्व है।

जेबी न्यूज़ कोरबा | मनीष जायसवाल

- Advertisement -
Latest News

डिजिटल मीडिया के अधिकारों की रक्षा के लिए निःशुल्क पैरवी करेंगे अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

कोरबा। वर्तमान समय में डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया आम जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का एक...

More Articles Like This