शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामले, उरगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई; 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपी गिरफ्तार,देखिए विडिओ

Must Read
Advertisement

कोरबा। जिले में महिला संबंधी अपराधों पर कार्रवाई करते हुए उरगा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों मामलों में शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पहला मामला: फोटो वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप

पहले मामले में प्रार्थिया ने थाना उरगा में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी तुषार अनंत उर्फ पिंटू (19 वर्ष), निवासी पताढ़ी, थाना उरगा, हाल मुकाम श्रवण मोहल्ला हरदीबाजार ने जान-पहचान बढ़ाकर शादी का झांसा दिया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि घटना की जानकारी किसी को देने पर आरोपी ने फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी भी दी।

शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 629/2026 के तहत धारा 64, 351(3) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 15 नवंबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

दूसरा मामला: दो साल तक शादी का झांसा देने का आरोप

दूसरे मामले में प्रार्थिया ने लिखित शिकायत में बताया कि आरोपी कृष्ण कुमार कंवर (21 वर्ष), निवासी ग्राम जुनवानी, थाना उरगा, पिछले करीब दो वर्षों से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब प्रार्थिया ने शादी करने की बात कही तो आरोपी ने अलग जाति और परिजनों की असहमति का हवाला देते हुए शादी करने से इंकार कर दिया।

इस शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 632/2026 के तहत धारा 69 बीएनएस में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 नवंबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे भी न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

महिला संबंधी अपराधों पर पुलिस की सख्ती

कोरबा पुलिस ने महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेते हुए शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित वैधानिक कार्रवाई करने की बात कही है। दोनों अलग-अलग मामलों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी को पुलिस ने प्रभावी पुलिसिंग का हिस्सा बताया है।

उक्त दोनों कार्रवाइयों में थाना उरगा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

JB News Korba | मनीष जायसवाल

- Advertisement -
Latest News

इतवारी बाजार में खुलेआम मांस-मटन की बिक्री से बढ़ी परेशानी, कलेक्टर से शिकायत कर निर्धारित स्थान पर दुकानें शिफ्ट कराने की मांग

कोरबा। शहर के पुरानी बस्ती स्थित इतवारी बाजार में खुलेआम मांस-मटन की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाए...

More Articles Like This