छठ महापर्व पर महापौर संजू देवी राजपूत ने परिवार संग की विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री लखनलाल देवांगन सहित भाजपा नेताओं ने पहुंचकर दी शुभकामनाएं,देखिए विडिओ

Must Read
Advertisement

कोरबा। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत ने अपने पूरे परिवार के साथ श्रद्धा और भक्तिभाव से छठी मैया एवं भगवान सूर्यदेव की विशेष पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उनके निवास स्थान पर छठ महापर्व का आयोजन विशेष रूप से किया गया।

महापौर संजू देवी राजपूत ने अपने परिवार के साथ छठी मैया का आशीर्वाद लिया और सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस आयोजन की विशेष बात यह रही कि उनके निवास के पीछे ही सर्वमंगला घाट स्थित है, जहां छठ पूजा की विशेष व्यवस्था के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पर्व मनाया गया।

इस पावन अवसर पर प्रदेश के मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र पांडेय, योगेश लांबा एवं योगेश जैन सहित कई भाजपा नेता एवं जनप्रतिनिधि महापौर के निवास पहुंचे। सभी ने महापौर एवं उनके परिवार को छठ महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

महापौर संजू देवी राजपूत ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें छठी मैया का प्रसाद ग्रहण कराया। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था, पारिवारिक एकजुटता और सामाजिक सौहार्द का सुंदर वातावरण देखने को मिला।

छठ महापर्व के इस विशेष आयोजन में महापौर का पूरा परिवार शामिल रहा। श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाए गए इस पर्व ने आपसी प्रेम, विश्वास और भाईचारे का संदेश दिया।

जय छठी मैया! जय सूर्यदेव! 🙏🚩

- Advertisement -
Latest News

विद्युत विभाग के 4.30 करोड़ रुपये के गबन का खुलासा, विभागीय कर्मचारी गिरफ्तार

कवर्धा, 18 नवंबर। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में विद्युत विभाग में 4 करोड़ 30 लाख रुपये से अधिक के...

More Articles Like This