स्कूल और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू बिक्री पर कोरबा पुलिस की कार्रवाई, 15 दुकानदारों के चालान,देखिए विडिओ

Must Read
Advertisement

चार थाना क्षेत्रों में कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई, तंबाकू नियंत्रण अभियान जारी

कोरबा। जिले में तंबाकू नियंत्रण अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों तथा स्कूल और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से कार्रवाई की है। पुलिस ने चार थाना क्षेत्रों में अभियान चलाते हुए कुल 15 दुकानदारों के विरुद्ध कोटपा एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान, तंबाकू उत्पादों की बिक्री तथा विशेष रूप से स्कूलों एवं शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर निगरानी रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत संबंधित क्षेत्रों में दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

पुलिस की कार्रवाई में थाना दर्री क्षेत्र में 4 प्रकरण, थाना कुसमुंडा क्षेत्र में 4 प्रकरण, थाना बांकीमोंगरा क्षेत्र में 4 प्रकरण तथा चौकी सर्वमंगला क्षेत्र में 3 प्रकरण दर्ज कर चालानी कार्रवाई की गई। इस तरह कुल 15 दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

कोरबा पुलिस द्वारा स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर निगरानी रखते हुए तंबाकू नियंत्रण अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है।

JB News Korba | मनीष जायसवाल

- Advertisement -
Latest News

धरसींवा के 144 गांवों में सेवा संवाद यात्रा निकालेंगे विधायक अनुज शर्मा, कल मुख्यमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के 144 गांवों में जनसमस्याओं के समाधान और शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने...

More Articles Like This