🚨 24 घंटे जाम में फंसे ट्रक! आखिर कब जागेगा प्रशासन? कुदुरमाल पुल के नीचे वैकल्पिक रास्ता बनाने की मांग, कोरबा को जाम से बचाने का बड़ा सुझाव!
कोरबा का विकास करना है तो सबको मिलकर काम करना होगा!
कोरबा में ट्रैफिक जाम का स्थायी समाधान कब? कुदुरमाल पुल के नीचे वैकल्पिक सड़क बनाने की उठी मांग, हजारों ट्रक चालकों को मिलेगी राहत!
कोरबा। कोरबा शहर में लगातार बन रही भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर अब एक महत्वपूर्ण सुझाव सामने आया है। कुदुरमाल पुल बंद होने के कारण बालको आने-जाने वाले भारी वाहनों को लंबा चक्कर लगाकर आवागमन करना पड़ रहा है। इससे न केवल ट्रक चालकों का समय बर्बाद हो रहा है, बल्कि डीजल की खपत भी बढ़ रही है और शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
आज हम इसी गंभीर समस्या को लेकर जमीनी स्तर पर पहुंचे और स्थिति को समझने का प्रयास किया।
कुदुरमाल पुल के नीचे वैकल्पिक रास्ता बनाने की मांग
हमारा जिला प्रशासन से निवेदन है कि जब तक कुदुरमाल पुल का स्थायी निर्माण पूरा नहीं हो जाता, तब तक पुल के नीचे से एक वैकल्पिक सड़क तैयार करने की संभावना पर गंभीरता से विचार किया जाए।
यदि तकनीकी और सुरक्षा की दृष्टि से संभव हो तो बड़े-बड़े पाइप लगाकर, उनके ऊपर सड़क का अस्थायी निर्माण कराया जा सकता है, ताकि भारी वाहनों का आवागमन शुरू हो सके।
इससे बालको जाने वाले ट्रकों को अनावश्यक लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। ट्रक चालकों को राहत मिलेगी और कोरबा शहर के भीतर वाहनों का दबाव भी कम हो सकता है।
24-24 घंटे जाम में फंसे रहते हैं ट्रक चालक
आज स्थिति यह है कि ट्रक चालक कई-कई घंटे तक जाम में फंसे रहते हैं। एक तरफ अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है, दूसरी तरफ डीजल खर्च और समय की बर्बादी हो रही है। इसके साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।


मानिकपुर, ट्रांसपोर्ट नगर और बाईपास सहित कई क्षेत्रों में यातायात का दबाव देखने को मिल रहा है।


जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से विशेष निवेदन
हमारा निवेदन है कि प्रदेश के मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी, महापौर, नगर निगम आयुक्त, जिला प्रशासन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी जी एवं यातायात विभाग इस समस्या को गंभीरता से लें।

सभी विभाग आपसी समन्वय से कुदुरमाल पुल के नीचे वैकल्पिक मार्ग की संभावनाओं पर विचार करें, ताकि कोरबा की जनता और ट्रक चालकों को जाम से राहत मिल सके।

कोरबा का विकास करना है तो सबको मिलकर काम करना होगा
कोरबा औद्योगिक नगरी है। यहां भारी वाहनों का आवागमन लगातार बना रहता है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना बेहद जरूरी है।

हमारी इस खबर के माध्यम से जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अपील है कि इस सुझाव पर जल्द संज्ञान लें। तकनीकी जांच के बाद यदि वैकल्पिक रास्ता संभव हो तो उस दिशा में काम शुरू किया जाए।

मनीष जायसवाल की अपील: कोरबा का विकास करना है तो सबको मिलकर काम करना होगा। जनता को जाम से राहत दिलाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

देखते रहिए कोरबा की जमीनी हकीकत और जनता से जुड़ी हर बड़ी खबर।



















