हसदेव नदी घाट में पानी भरने और खराब मौसम के चलते पुन्नी मेला जनवरी तक स्थगित, मकर संक्रांति पर होगा आयोजन,देखिए विडिओ

Must Read
Advertisement

कोरबा। चक्रवाती तूफान अकवान के प्रभाव से हुई बारिश और हसदेव नदी में बढ़ते जलस्तर के चलते 24 नवंबर को पुरानी बस्ती स्थित हसदेव नदी घाट पर आयोजित होने वाला पुन्नी मेला स्थगित कर दिया गया है। पुन्नी मेला आयोजन समिति की आवश्यक बैठक में सर्वसम्मति से मेले को जनवरी माह में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बताया गया कि चक्रवाती तूफान अकवान के कारण पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के चलते हसदेव नदी का जलस्तर बढ़ गया है। सुरक्षा और जलस्तर को देखते हुए दर्री बराज का गेट खोला गया, जिसके बाद पुरानी बस्ती, दुरपा रोड और इंदिरा नगर क्षेत्र के हसदेव नदी तट पर पानी का भराव बढ़ गया है। नदी घाट पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति को देखते हुए श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानी को ध्यान में रखकर समिति ने आयोजन की तारीख आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।

कोरबा में पहली बार सर्व समाज कोरबा की ओर से भव्य पुन्नी मेले का आयोजन किया जा रहा था। आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही थीं, लेकिन खराब मौसम और नदी घाट की परिस्थितियों के कारण आयोजन की तैयारियों पर फिलहाल विराम लगाना पड़ा है।

आयोजन समिति के संयोजक एवं नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद टामेश अग्रवाल, पार्षद ईश्वर पटेल, एल्डरमैन रविशंकर शुक्ला, पार्षद रवि सिंह चंदेल, पार्षद रूबी देवी सागर सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि अब पुन्नी मेला मकर संक्रांति के अवसर पर जनवरी माह में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

समिति ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मेले का आयोजन निर्धारित नई तिथि पर बेहतर व्यवस्था और भव्यता के साथ किया जाएगा।

- Advertisement -
Latest News

शासकीय भूमि फर्जीवाड़े में कापू पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, अब भूमि विक्रेता भी गिरफ्तार

रायगढ़। जिले में फरार आरोपियों एवं फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन हंट के...

More Articles Like This