कोरबा/रायपुर – प्रार्थी बबलू मरकाम पिता स्व जयलाल मरकाम उम्र 24 साल सा. छिदवारपारा लाद चौकी कोरबी थाना पसान जिला कोरबा छ.ग. का चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19.11.26 के रात्रि 07 बजे से दिनांक 20.11.26 के सुबह 6 बजे के बीच कोई अज्ञात आरोपी द्वारा इसकी मां भगमतिया बाई का गले में नाइलोन के रस्सी मे गले में लपेटकर मुह में कपडा ठुस कर हत्या कर देने की रिपोर्ट पर मर्ग क्र 134/2026 धारा 194 बीएनएसएस एवं अपराध क्रमाक 316/2026 धारा 103 (1) 238 3(5) बीएनएस पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया उक्त घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
इस घटना की सूचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिध्दार्थ तिवारी को प्राप्त होने पर घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए अज्ञात आरोपी की पातासाजी हेतु श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री लखन लाल पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्री गोपाल करियारे व श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कटघोरा श्री विजय सिह राजपूत के पर्यवेक्षण में चौकी कोरबी पुलिस एवं साइबर सेल कोरबा की टीम गठित कर विवेचना दौरान अज्ञात आरोपी का पता साजी के करने पर मृतिका भगमनिया के घर मे गाय चराने काम करने वाला इन्द्रपाल अगरिया काम करने के लिए मार्ग गया था जहां से बस से वापस आया तो रास्ते में देवकुमार मिल जिनसे आरोपी इंद्रपाल का पुराना परिचय था जिसे आरोप ने कहा कि चालू तुमको दारू पिलाता हु कहकर आरोपी अपने घर देवकुमार को लाया और अपने बेटी को 100 रूप्ये देकर शराब मंगाया आरोपी अपने पत्नि राजकुमारी सास वेदकुवार के साथ बैठकर शराब पीये घटना दिनांक को आरोपी द्वारा भगमनिया बाई से गाय बैल चराने का पैसा लेने हेतु मृतिका के घर गया जहां मृतिका भगमनिया से 500 रू मांगने पर वह अपने पेटी से निकाल कर दी तथा मृतिका एवं आरोपी इंद्रपाल देवकुमार इंद्रपाल की पत्नी राजकुमारी एवं मृतिका की बहु तथा गई की एक अन्य महिलांके साथ फिर शराब पिए उसके बाद आरोपीगण वहां से वापस आ गया
आरोपीयो को शंका हुआ की मृतिका के पेटी मे बहुत पैसा होगा आरोपी के साथ उसकी पत्नि एवं देवकुमार उपस्थित था कुछ समय पश्चात आरोपीगण तीनो के द्वारा योजना बनाई गई की देर रात जब लोग सो जायेगे तब भगमतिया बाई के घर जाकर बैग पैसा चुरा लेगे फिर भगमनिया बाई के घर पहुंचकर दरवाजे पर देवकुमार को खडे कर दिये आरोपी अपने पत्नि के साथ दरवाजा के अन्दर घुसा और मृतिका भगमनिया बाई जो सो रही थी आरोपी द्वारा मृतिका का हाथ पकडकर रखा था उसकी पत्नि राजकुमारी उसके मुह मे कपडा ठुस दी और उसका पैर को जाकर पकड रखी थी मृतिका के घर पर ही पीले रंग की नाइलोन की रस्सी मिला जिससे आरोपी द्वारा मृतिका के गला में कसकर कर हत्या कर दी और मृतिका के पेटी एवं बैग में रखा 2000 रू मिला जिसे तीनो आरोपीगण आपस में बाट लिये सभी आरोपी अपने-अपने घर चले गये आरोपीयों द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार पर आरोपीयो के विरूध्द अपराध सबूत पाये जाने पर दिनांक 22.11.26 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी कोरबी सउनि सुरेश कुमार सायबर सेल कोरबा से उप नि अजय सोनवानी आरक्षक आलोक टोप्पो संजीव एवं सुशीला यादव, रक्षित केंद्र चौकी कोरबी से प्र0आर 199 सतोष सिह आरक्षक 560 रोशन कुमार पाण्डेय आरक्षक 738 टकेश्वर पटेल आरक्षक 584 सजय साहू म.आर 264 स्वाती रात्रे का विशेष योगदान रहा है।















