कोरबा। जिला प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने चार डिप्टी कलेक्टरों और संयुक्त कलेक्टर स्तर के अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। 25 नवंबर 2026 को जारी इस आदेश में जिले के तीन महत्वपूर्ण अनुविभागों को नए एसडीएम मिले हैं।
जारी आदेश क्रमांक 13781/अधीक्षक/2026 के मुताबिक, ओंकार यादव को कोरबा एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं तुलाराम भारद्वाज को पाली एसडीएम बनाया गया है। रेणुका रात्रे पोड़ी उपरोड़ा की नई एसडीएम होंगी।
देखें, किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी:
* ओंकार यादव (डिप्टी कलेक्टर): जिला कार्यालय कोरबा से एसडीएम एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी कोरबा।
* मनोज कुमार बंजारे (संयुक्त कलेक्टर): एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा से जिला कार्यालय कोरबा।
* तुलाराम भारद्वाज (संयुक्त कलेक्टर): जिला कार्यालय कोरबा से एसडीएम एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी पाली।
* रेणुका रात्रे (डिप्टी कलेक्टर): जिला कार्यालय कोरबा से एसडीएम एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी पोड़ी उपरोड़ा।
तीन अनुविभागों में बदले चेहरे, जिला कार्यालय में भी नई व्यवस्था
प्रशासनिक फेरबदल के बाद कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में एसडीएम की जिम्मेदारी नए अधिकारियों के हाथों में होगी। वहीं पोड़ी उपरोड़ा में पदस्थ मनोज कुमार बंजारे को जिला कार्यालय कोरबा में नई जिम्मेदारी दी गई है।
आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है। अब इस नई प्रशासनिक व्यवस्था के तहत राजस्व प्रकरणों के निराकरण, जनसुनवाई और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी इन अधिकारियों पर होगी।















