केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी में विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

Must Read
Advertisement

कोरबा। केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यातायात विभाग के एएसआई मनोज राठौर ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सड़क पर सुरक्षित आवागमन, वाहन चलाते समय सावधानियां बरतने तथा यातायात नियमों का पालन करने की जानकारी दी।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है।

दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना, वाहन की निर्धारित गति बनाए रखना और सड़क पर दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

यह जागरूकता कार्यक्रम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं डीएसपी ज्योत्सना चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य केपी साहू, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

यातायात विभाग से एएसआई मनोज राठौर, प्रधान आरक्षक लखन सिंह तथा आरक्षक राम पटले, राकेश साहू एवं गजेंद्र पाल शामिल रहे।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में फर्जी पार्टनरशिप डीड बनाकर फर्म पर कब्जे का आरोप ठेकेदार पुरुषोत्तम गुप्ता, पत्नी सरोज गुप्ता समेत चार पर FIR, फर्जी दस्तावेजों से...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में व्यापारिक साझेदारी से जुड़े धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का गंभीर मामला...

More Articles Like This