Sunday, February 15, 2026

होली पर होगा इस साल का पहला चन्द्रग्रहण, अब कैसे मनाएंगे होली..?

Must Read

नई दिल्ली । हर साल फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर रंगों का पर्व होली मनाया जाता है. इस साल होली 14 मार्च को है. लेकिन इस साल होली पर चंद्रग्रहण का साया मंडरा रहा है. जिसके कारण लोग थोड़ा चिंतित है कि आखिर रंगों के इस पर्व को कैसे मनाया जाएगा।

आपको बता दें कि भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजकर 27 मिनट से उप छाया ग्रहण शुरू होगा. सुबह 10 बजकर 39 मिनट तक आंशिक हो जाएगा और सुबह 11 बजकर 56 मिनट तक पूर्ण चंद्रग्रहण के रूप में समाप्त हो जाएगा। भारतीयों के लिए खुशी की बात ये है कि साल का पहला चंद्रग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, जिसके कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा और आप रंगों का पर्व आसानी से मना सकेंगे।

दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, प्रशांत महासागर, एशिया के कुछ हिस्से, दक्षिणी उत्तरी ध्रुव, ऑस्ट्रेलिया, अटलांटिक महासागर और यूरोप में आएगा नजर। साल 2025 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण 7 सितंबर रविवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को लगेगा. यह ग्रहण 9 बजकर 9 बजकर 57 मिनट से शुरू होगा और रात 12 बजकर 23 मिनट पर समाप्त. यह एक पूर्ण चंद्रग्रहण होगा और जो भारत में देखा जा सकेगा. भारत के अलावा यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, पश्चिमी उत्तरी अमेरिका, पूर्वी दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका में नजर आएगा।

भारतीय समयानुसार, पहला सूर्य ग्रह 29 मार्च को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 13 मिनट तक रहेगा. साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जो. यूरोप, एशिया, अफीक, उत्तरी अमेरिका, साउथ अमेरिका, अटलांटिका महासागर और अर्कटिका महासागर में नजर आएगा। साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगेगा।

- Advertisement -
Latest News

बुलडोजर चला नक्सलियों के स्मारक पर , देखिए वीडियो

नक्सलियों के आधार स्तम्भ पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई है। सुकमा जिले के बुर्कलंका में वर्ष 1998...

More Articles Like This