वर्दी में सेवा का सफर थमा, पुलिस विभाग ने खोया अपना कर्मठ साथी! भीम कार्ष के निधन से पुलिस लाइन में शोक की लहर

Must Read
Advertisement

कोरबा। पुलिस विभाग के लिए दुखद खबर सामने आई है। 2013 बैच के आरक्षक भीम कार्ष के निधन से पुलिस महकमे और उनके परिचितों के बीच शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, आरक्षक भीम कार्ष पुलिस लाइन में अपने परिवार के साथ निवास करते थे। सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने बिना देर किए उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा था। लेकिन दुर्भाग्यवश उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

आरक्षक भीम कार्ष वर्ष 2013 बैच के पुलिसकर्मी थे और लंबे समय तक एसपी कार्यालय में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। विभाग में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उन्होंने काफी समय बिताया था।

उनके अचानक निधन की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं पुलिस विभाग के साथी कर्मचारियों और परिचितों में भी शोक का माहौल है।

एक ओर परिवार ने अपना सदस्य खोया है, तो दूसरी ओर पुलिस विभाग ने अपना एक साथी खो दिया। उनकी सेवाओं और यादों को उनके परिचित हमेशा याद रखेंगे।

भावभीनी श्रद्धांजलि। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें।

- Advertisement -
Latest News

चोरी का माल खपाने वाली कड़ी पर शिकंजा क्यों नहीं? कोरबा में कबाड़ियों के हौसले बुलंद!

19 सरकारी एलईडी लाइटें गायब, कबाड़ लदे वाहन पकड़े गए, फिर भी आउटर के गोदामों और गैर लाइसेंसी कारोबार...

More Articles Like This