छत्तीसगढ़ में मौसम का बड़ा बदलाव, रात बढ़ी ठंड, अब ऐसा रहेगा मौसम….।

Must Read

रायपुर : जनवरी में मकर संक्रांति के बाद बड़ा बदलाव होता है, मौसम में ठण्ड कम होती है , साथ ही महाशिवरात्रि आते – आते मौसम में फिर ठंडक बढ़ने लगती है, ऐसे ही अब फिर से छत्तीसगढ़ में मौसम का रुख बदल गया है। हवाओं के दिशा बदलने से प्रदेश में ठंडी वापस आ गई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से रात में ठंड बढ़ गई है। दिन के पारे में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन रात का पारा लुढ़कने से ठंड लगने लगी है। दोपहर 12 बजे के बाद गर्मी तेज हो रही है, वहीँ आगामी कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। आज शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं गुरुवार को सबसे प्रदेश में सबसे गर्म बीजापुर रहा है। 

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। शेष भागों में एक डिग्री की गिरावट आई। प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशष परिवर्तन नहीं हुआ, लेकिन तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जिससे ठंड में वृद्धि हुई है।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि प्रदेश में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। वहीं अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद एक से तीन डिग्री बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में मौसम का रुख बदल चुका है। आगामी दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। इस बीच न्यूनतम तापमान लगातार लुढ़कने वाला है। इसके बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This