CG Politics: दिल्ली दौरा से पहले प्रदेश कांग्रेस में बदलाव को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान,कहा हाईकमान तय करेगा नया पीसीसी चीफ, पार्टी फोरम पर रखूंगा अपनी बात

Must Read

रायपुर। CG Politics: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद सोमवार को वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली दौरे को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि, 19 फरवरी को वे महासचिव, प्रभारियों की बैठक में शामिल होंगे। वरिष्ठ नेताओं से मिलकर नई जिम्मेदारी के लिए धन्यवाद दूंगा।

CG Politics: नगरीय निकाय चुनाव में हार को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव में बड़ी हार हुई है। इस संबंध में अपनी बात मैं पार्टी के भीतर कहूंगा। नगरीय निकाय चुनाव के बाद PCC चीफ बदलने को लेकर हलचल तेज हो गई है।

CG Politics: इसको लेकर उन्होंने कहा कि, कौन क्या कह रहा है इस पर मैं कुछ नहीं कहना चाहता। प्रदेश अध्यक्ष जैसे पदों पर नियुक्ति हाईकमान का विषय है। इस संबंध में कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व ही निर्णय लेगा। हमसे सलाह ली जाती है तो हम अपनी बात रखते हैं।

- Advertisement -
Latest News

KORBA: DEF निर्माता अनूप गिरफ्तार,पैकेजिंग की जाँच

कोरबा-दीपका। दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम तिवरता स्थित श्रद्धा पेट्रोल पंप में नकली ऑटोमोबाइल उत्पादों के भंडारण और बिक्री...

More Articles Like This