पाली महोत्सव वर्ष 2024-25 साइकिल रेस, वीडियोग्राफी प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु 21 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Must Read

क्यूआर कोड एवं लिंक के माध्यम से भी आवेदक कर सकते है आवेदन

कोरबा 18 फरवरी 2025/ पाली महोत्सव वर्ष 2024-25 अंतर्गत आयोजित होने वाले साइकिल रेस, वीडियोग्राफी प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु इच्छुक आवेदकों से 21 फरवरी 2025 शाम 4 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।

उक्त प्रतियोगिता में साइकिल रेस एवं वीडियोग्राफी प्रतियोगिता में सम्मिलित होने हेतु विभाग द्वारा क्यूआर कोड एवं लिंक जनरेट किया गया है, जिसमें रूचि रखने वाले अभ्यर्थी अपना पंजीयन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन पंजीयन करने में अगर कोई समस्या होती है तो अभ्यर्थी कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कोरबा, जिला-कोरबा के कक्ष क्र0 07 में अपना आवेदन जमा कर सकते है।
वीडियोग्राफी प्रतियोगिता हेतु लिंक – https://forms.gle/mtign2ZYRQQKdr5aA एवं साईकल रेस प्रतियोगिता हेतु लिंक – https://forms.gle/MicpRLSz9iTLzzdL7 है। इच्छुक आवेदक उपरोक्त लिंक में जाकर भी अपना आवेदन कर सकते है।

पाली महोत्सव 2025 विडियोग्राफी प्रतियोगिता हेतु पंजीयन

पंजीयन हेतु अंतिम तिथि – 21.02.2025 शाम 05:00 बजे

नोट – पंजीयन पश्चात अपने विडियो की लिंक एवं विडियो actwdkorba@gmail.com में भेजे/शेयर करे| साथ ही विडियो Pendrive में कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा के कक्ष क्रमांक 07 में जमा करे|

नियम –
01- प्रथम 100 पंजीयन विडियोग्राफी प्रतियोगिता हेतु मान्य होंगे|
02- न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होना अनिवार्य है|
03- (Theme) कोरबा जिले के संस्कृति एवं पर्यटन स्थल|
04- विडियो अधिकतम 3 मिनट की होनी चाहिए|
05- आवेदक एक मोबाइल नंबर से एक बार ही पंजीयन करेगा|

पुरस्कार विवरण – प्रथम स्थान – रु० 25000, द्वितीय स्थान – रु० 15000 एवं तृतीय स्थान – रु० 10000

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल-कॉलेज से लेकर गांव और बाजार तक पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान,देखिए विडिओ

कोरबा। साइबर अपराध से आम नागरिकों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02...

More Articles Like This