कोरबा: इमलीडुग्गु पुल से युवक ने नहर में लगाई छलांग, तलाश में जुटी पुलिस

Must Read

Jb.news  कोरबा।    जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। इमलीडुग्गु पुल से एक 25 वर्षीय युवक ने अचानक नहर में छलांग लगा दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

आखिर क्यों लगाई छलांग?
नहर में कूदने वाले युवक की पहचान वार्ड क्रमांक 9 निवासी के रूप में हुई है, लेकिन उसने यह कदम आत्महत्या के इरादे से उठाया या फिर कोई और वजह थी, इसका पता नहीं चल सका है।

इलाके में जुटी भीड़, पुलिस कर रही तलाश
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस टीम भी तुरंत पहुंचकर युवक की तलाश में जुट गई है। फिलहाल, पानी के बहाव को देखते हुए रेस्क्यू टीम को भी बुलाया गया है।

- Advertisement -
Latest News

फर्जी पुलिसकर्मियों ने रेड का भय दिखाकर की साढ़े चार लाख की ठगी , सोने की चेन व ब्रेसलेट की जगह थमाया नकली सोने...

कोरबा। शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले निहारिका मार्ग में बाइक सवार चार बदमाशों ने महज तीन मिनट...

More Articles Like This