Monday, February 16, 2026

कोरबा: निजी स्कूल को नोटिस जारी, छात्रों के स्थानांतरण की तैयारी

Must Read

तुलसी नगर के स्कूल से मांगी गई छात्रों और अभिभावकों की जानकारी

कोरबा: तुलसी नगर में संचालित कौशिल उच्च माध्यमिक विद्यालय को शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी किया है
जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) तामेश्वर उपाध्याय ने स्कूल संचालक सौरभ अग्रवाल से पढ़ने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों का पूरा विवरण मांगा है। 

स्कूल पर पहले भी हो चुका है नोटिस जारी

 इससे पहले भी DEO ने स्कूल की मान्यता और बिल्डिंग की जमीन के दस्तावेज मांगे थे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
 अब दूसरी बार नोटिस जारी कर छात्रों और अभिभावकों का डाटा देने का निर्देश दिया गया है
समय सीमा में जवाब नहीं देने पर नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

छात्रों को अन्य स्कूलों में भेजने की तैयारी

👉 शिक्षा विभाग ने अभिभावकों की सहमति से छात्रों को अन्य विद्यालयों में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है।
👉 नोटिस के अनुसार, स्कूल को तीन दिन के भीतर छात्रों और अभिभावकों की जानकारी उपलब्ध करानी होगी
👉 यदि स्कूल संचालक समय पर जानकारी नहीं देता, तो नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

शिक्षा विभाग ने दी चेतावनी

-नोटिस में स्कूल संचालक को छात्रों की कक्षावार जानकारी, अभिभावकों के नाम, पता और मोबाइल नंबर जमा करने का आदेश दिया गया है
– बच्चों की परीक्षा समाप्ति के बाद उन्हें दूसरे स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा।
– निर्धारित समय सीमा में जवाब नहीं देने पर स्कूल के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा। 

- Advertisement -
Latest News

शिव आरती, दीपोत्सव और भव्य आतिशबाजी के साथ उद्योगमंत्री लखन देवांगन ने किया – पाली महोत्सव 2026 का शुभारंभ

कोरबा 15 फरवरी 2026/ ऐतिहासिक नगरी पाली में आज रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाली महोत्सव 2026...

More Articles Like This