कोरबा: साजापानी के जंगल में नर कंकाल मिलने से सनसनी, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

Must Read

कोरबा। जिले के साजापानी गांव के जंगल में एक खेत से नर कंकाल बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव के टुकड़े अलग-अलग स्थानों पर बिखरे मिले, जबकि पास रखे पैरा में खून के निशान भी पाए गए। पुलिस ने मृतक की पहचान बुधवार सिंह (40) पिता साहेततर मांझी के रूप में की है, जो चुनाव से चार दिन पहले लापता हो गया था।

चार दिन से था लापता, अकेले रहता था मृतक

बुधवार सिंह मजदूरी करता था और नशे का आदी था। उसकी पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी थी, जिससे उसका एक बेटा है, जो मजदूरी के लिए बाहर गया हुआ है। वहीं, दूसरी पत्नी दो महीने पहले उसे छोड़कर चली गई थी, जिससे वह अकेले रह रहा था।

चरवाहे ने देखा कंकाल, देर से मिली सूचना

गुरुवार को गांव के चरवाहे ठंडाराम ने खेत में नर कंकाल देखा, लेकिन तत्काल इसकी सूचना नहीं दे सका। शनिवार को गांव लौटने के बाद उसने मृतक के भतीजे शोभाराम को जानकारी दी। जब शोभाराम मौके पर पहुंचा, तो उसने तुरंत गांव के कोटवार जगमोहन को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को खबर दी गई।

- Advertisement -
Latest News

मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण

कोरबा। मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का आज हसदेव परियोजना के अधीक्षण अभियंता श्री पी.एन.एक्का ने निरीक्षण किया। इस दौरान...

More Articles Like This