नगर पालिक निगम अंबिकापुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों ने ली शपथ

Must Read

कलेक्टर विलास भोसकर ने दिलाई शपथ

अंबिकापुर, 02 मार्च 2025/ नगर पालिक निगम अंबिकापुर पीजी कॉलेज हॉकी स्टेडियम में आज नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
के मुख्य आतिथ्य एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर विलास भोसकर ने नवनिर्वाचित महापौर  मंजूषा भगत एवं पार्षदों को 8-8 के समूह में शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह एवं कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने नव निर्वाचित महापौर मंजूषा भगत एवं पार्षदों को बधाई देकर नगर विकास के लिए शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि नगर निगम अंबिकापुर के महापौर एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में हम सब साक्षी बने, कार्यक्रम में प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, मंत्री रामविचार नेताम एवं सरगुजा सांसद  चिंतामणि महाराज एवं विधायकों की उपस्थिति में शपथग्रहण समारोह भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर उन्होंने कहा कि महापौर एवं पार्षदों के लिए जनता से बहुत बड़ा विश्वास मिला है। हमारे महापौर और पार्षद जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे, हमने जो अटल विश्वास पत्र जारी किया था उसे हमारी सरकार पूरा करेगी।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, सरगुजा सांसद  चिंतामणि महाराज, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

- Advertisement -
Latest News

फर्जी पुलिसकर्मियों ने रेड का भय दिखाकर की साढ़े चार लाख की ठगी , सोने की चेन व ब्रेसलेट की जगह थमाया नकली सोने...

कोरबा। शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले निहारिका मार्ग में बाइक सवार चार बदमाशों ने महज तीन मिनट...

More Articles Like This