नगर पालिक निगम कोरबा में प्रशासनिक पदस्थापना में हुआ बदलाव, तीन अधिकारियों को सौंपी गई नई जिम्मेदारियाँ

Must Read

कोरबा, छत्तीसगढ़ – नगर पालिक निगम कोरबा में प्रशासनिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए तीन अधिकारियों की पदस्थापना में परिवर्तन किया गया है। नगर निगम द्वारा जारी आदेश के अनुसार निम्नलिखित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं:

  1. श्री भूषण राम उरांव (कार्यपालन अभियंता) – पूर्व में ये विद्युत, मण्डल, भवन शाखा, वाहन शाखा के प्रभारी अधिकारी थे। अब इन्हें जनकार्य प्रभारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है तथा भवन और विद्युत शाखा की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
  2. श्री राकेश कुमार महतो (कार्यपालन अभियंता) – ये पूर्व में जलप्रदाय, अनुज्ञा भवन, एस.टी.पी., ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, ईंधन आपूर्ति के प्रभारी अधिकारी थे। अब इन्हें जलप्रदाय के साथ विद्युत एवं भवन शाखा की नई जिम्मेदारी दी गई है।
  3. श्री एन. के. नाथ (प्र. कार्यपालन अभियंता) – ये पूर्व में खाद्य एवं प्रभारी उधान शाखा के प्रभारी थे। अब इन्हें NCAP एवं योजना शाखा की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

नगर पालिक निगम कोरबा (छत्तीसगढ़) का विवरण:

  • मुख्य कार्यालय: साकेत भवन, आई.टी.आई चौक, कोरबा (छ.ग)
  • दूरभाष: 07759-221288
  • फैक्स: 07759-221929
  • पोस्ट बॉक्स नं.: 12, पिन कोड – 495677
  • वेबसाइट: www.korbamunicipal.in
  • ईमेल: corporationkorba@gmail.com

यह प्रशासनिक फेरबदल नगर निगम की कार्यक्षमता और सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

- Advertisement -
Latest News

फर्जी पुलिसकर्मियों ने रेड का भय दिखाकर की साढ़े चार लाख की ठगी , सोने की चेन व ब्रेसलेट की जगह थमाया नकली सोने...

कोरबा। शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले निहारिका मार्ग में बाइक सवार चार बदमाशों ने महज तीन मिनट...

More Articles Like This