शोक:ईश्वर लाल अरोरा नहीं रहे

Must Read

कोरबा। नगर के प्रतिष्ठित नागरिक व कंचन किराया भंडार के संचालक मेन रोड गौरी शंकर मंदिर के पीछे निवासरत ईश्वर लाल अरोरा का आकस्मिक दु:खद निधन हो गया। 70 वर्षीय ईश्वर लाल अरोरा पिछले काफी दिनों से अस्वस्थ थे। रविवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां रात 10 बजे अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे पत्नी,पुत्र रितेश एवं पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर से पंजाबी बिरादरी सहित नगर के व्यवसायियों, परिजनों शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। आज शाम 4 बजे उनकी अंतिम यात्रा निवास स्थान से प्रारंभ होकर मोतीसागर पारा स्थित मुक्तिधाम में विराम लेगी। यहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

- Advertisement -
Latest News

पथ विक्रेताओं को व्यवसाय हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम है पीएम स्वनिधि योजना – महापौर,देखिए विडिओ

कोरबा 17 जून 2026 - महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महती योजना प्रधानमंत्री...

More Articles Like This