ठगी में शामिल लड़की सहित तीन आरोपी गिरफ्त में, सामने आया ये मामला….।

Must Read

बालोद : आज के समय में ऐसा कोई काम नहीं बचा है जिसमें आज की युवतियां भी पीछे हों, हालाँकि यह बात सभी पर लागू नहीं होती , लेकिन कहीं ना कहीं युवतियां भी युवकों के साथ कंधे से कन्धा मिला रही है, ये अलग बात है कि यह बराबरी अच्छे कार्यों में होनी चाहिये, लेकिन ये तो अब हर क्षेत्र में शामिल है। वहीँ जहाँ आजकल तकनीकि जानकारी से लोग अनभिज्ञ है तो ऐसे में उन्हें नुकसान पहुँचाने वालों की भी कोई कमी नहीं है, ऐसे ही छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से ठगी करने का मामला सामने आया है। यहाँ पुलिस ने एक लड़की सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर एकाउंट खरीदी बिक्री कर ठगी की राशि को जमा करने का आरोप लगा है। पुलिस म्यूल एकाउंट पर लाखों- करोड़ों रुपए के ट्रांजेक्शन करने वालों पर लगातार कार्यवाही कर रही है। 

पुलिस ने दुर्ग के एक नीजी बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर काम करने वाली लड़की सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुके हैं। चंद पैसों के लिए बैंक खाता, एटीएम और सिम उपलब्ध कराने वाले लोगों पर पुलिस की कार्यवाही जारी है। अब तक 13 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीँ आपको बता दें कि म्युल खाते वो होते है जो किराये पर उपलब्ध करवाकर कर कमीशन के तौर पर ठगों को उपलब्ध करवाये जाते है, जिसमें कार्यवाही होने पर खाताधारक भी क़ानूनी कार्यवाही के दायरे में आ जाते है।

- Advertisement -
Latest News

Breaking news भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी रज्जाक अली के मकान पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई,देखिए...

कोरबा। Korba Breaking भाजपा नेता पर हुए प्राणघातक हमले के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और...

More Articles Like This