Aryana Chaudhry: महिमा चौधरी की बेटी अरियाना चौधरी की खूबसूरती पर फिदा हुए फैंस

Must Read
Advertisement

Aryana Chaudhry: बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने भले ही फिल्मी दुनिया में उतनी सफलता न पाई हो, लेकिन उनकी खूबसूरती के चर्चे आज भी होते हैं। अब उनकी 17 साल की बेटी अरियाना चौधरी भी अपनी खूबसूरती के कारण सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म ‘नादानियां’ की स्क्रीनिंग के दौरान जब महिमा चौधरी अपनी बेटी अरियाना के साथ नजर आईं, तो लोग देखते ही रह गए। सोशल मीडिया पर अरियाना चौधरी की खूब तारीफ हो रही है और उन्हें ‘मां की कॉपी-पेस्ट’ कहा जा रहा है।

अरियाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी मासूमियत और खूबसूरती ने फैंस को दीवाना बना दिया है। लोग उन्हें ‘बॉलीवुड का सबसे क्यूट स्टार किड’ कह रहे हैं। अरियाना दिखने में अपनी मां जैसी ही हैं, लेकिन हाइट में वह महिमा चौधरी से लंबी नजर आ रही हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही बॉलीवुड में कदम रख सकती हैं।

- Advertisement -
Latest News

विद्युत विभाग के 4.30 करोड़ रुपये के गबन का खुलासा, विभागीय कर्मचारी गिरफ्तार

कवर्धा, 18 नवंबर। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में विद्युत विभाग में 4 करोड़ 30 लाख रुपये से अधिक के...

More Articles Like This