Hazaribagh: हजारीबाग में दिनदहाड़े एनटीपीसी के DGM की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Must Read

रांची/हजारीबाग। झारखंड में एनटीपीसी कोयला परियोजना केरेडारी के डीजीएम कुमार गौरव की अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी है। कुमार गौरव कोयला डिस्पैच डिपार्टमेंट के डीजीएम थे। डीजीएम हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मचा गया है। पुलिस मौके पर मौजूद है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह हजारीबाग स्थित अपने घर से अपने कार्यालय जाने के लिए कंपनी के वाहन से रवाना हुए थे। इस दौरान कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतहा चौक के पास बाइक से आकर अपराधियों ने उनके वाहन को ओवरटेक करते हुए उन पर गोली चला दी।

आनन फानन में उनको आरोग्य अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया है। ऐसा बताया जाता है कि कुमार गौरव नालंदा बिहार के रहने वाले थे। एनटीपीसी पदाधिकारी की हत्या के बाद प्रशासन पर भी बड़ा सवाल उठ रहा है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल-कॉलेज से लेकर गांव और बाजार तक पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान,देखिए विडिओ

कोरबा। साइबर अपराध से आम नागरिकों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02...

More Articles Like This