Korba Breking- कटघोरा- अंबिकापुर मार्ग में दुर्घटना, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कर खाई में गिरी, कार चालक की हुई मौत, अन्य युवक गंभीर रूप से घायल…

Must Read

कटघोरा- अंबिकापुर मार्ग में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतर खाई में जा गिरी, चालक की हुई मौत, अन्य युवक गंभीर रूप से घायल कार में भिलाई से अंबिकापुर जा रहे दो लोग हादसे का शिकार हो गए जिससे कार चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोरगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर मोड़ के पास बुधवार की तड़के सुबह यह हादसा घटित हुआ है, जिसमें बलेनो कर में सवार होकर दो लोग भिलाई से अंबिकापुर की ओर यात्रा कर रहे थे इस बीच कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कर पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई जिसमें कर चालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतक की पहचान अंकित विश्वकर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी अंबिकापुर के रूप में हुई है, वहीं घायल विवेक चंद (21) के रूप में हुई है। दोनों कार सवार अंबिकापुर के रहने वाले बताए जा रहे है। घटना की सुचना मिलते ही डायल 112 की टिम मौके पर पहुंची एवं घायल को उपचार हेतु लेजाया गया है।

- Advertisement -
Latest News

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में मेहुल गुप्ता ने पूरे जिले में किया टॉप, 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया मान

कोरबा। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में डीपीएस बालको के छात्र मेहुल गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.6...

More Articles Like This