कोरबा होली रामनवमी और रमजान के त्योहार के मध्य नजर कोरबा कोतवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक में समाज प्रमुख के अलावा विभिन्न वार्डों के पार्षद एवं पत्रकार मौजूद थे बैठक में शांति समिति के सदस्यों से अपील की गई कि सभी समुदाय अपने पर्व, त्यौहार को आपस में मिलजुल कर और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। पुलिस प्रशासन का सहयोग निरंतर बना रहेगा। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक एवं नगर कोतवाल सहित वरिष्ठ पत्रकार जसराज जैन मौजूद रहे.बैठक में आने वाले त्यौहार होली, ईद-उल-फितर एवं रामनवमी पर्व परंपरा अनुरूप शांति एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाने की हेतु सभी से आग्रह किया गया।
साथ ही होली में रासायनिक रंगों, मुखोटों के विक्रय व उपयोग पर प्रतिबंध लगाने तथा हर्बल रंगों का उपयोग को बढ़ावा देने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही अनावश्यक किसी पर रंग नहीं लगाने का आग्रह किया गया। शांति समिति की बैठक में सदस्यों ने होली त्यौहार मिल-जुल कर और सद्भाव पूर्वक मनाने का निर्णय लिया। नगर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे का है। उन्होंने इन सभी पर्वों को शांतिपूर्वक और सुरक्षित रूप से मनाने के लिए सहयोग की भी अपेक्षा की है।

बैठक में 13 मार्च को होलिका दहन हेतु सुरक्षित खुले स्थानों का चयन करने की समझाइश दी गई। साथ ही इलेक्ट्रिक तार गुजरने वाले स्थानों, ट्रांसफार्मर के समीप अथवा तंग, संकीर्ण रास्तों से वाले स्थान पर होलिका दहन नही करने की हिदायत दी गई। जिससे आकस्मिक स्थिति में फायर ब्रिगेड वाहन की पहुँच स्थानों पर सुनिश्चित हो सकें।
बैठक में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस लगातार पेट्रोलिंग की व्यवस्था करने के की बाट कही गयी।
पार्षदों ने की मांग
बैठक में विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने अपने क्षेत्र में शराब बिक्री एवं बेदर्दी खड़ी गाड़ियों से संबंधित शिकायत की जिस पर नगर को तो जो एवं सीसी ने कार्यवाही का आश्वासन दिया वहीं होली पर शराब पीकर उपद्रव, हुल्लड़बाजी करने वालों, जबरन रंग-गुलाल डालने वालों, सड़क पर एवं तीन सवारी वाहन चलाने वालों, मुखौटा लगाकर हुटिंग करने वालों पर निगरानी रखने के साथ ही कड़ी कार्यवाही करने की बाट कही है ।
कोरबा होली रामनवमी और रमजान के त्योहार के मध्य नजर कोरबा कोतवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक में समाज प्रमुख के अलावा विभिन्न वार्डों के पार्षद एवं पत्रकार मौजूद थे बैठक में शांति समिति के सदस्यों से अपील की गई कि सभी समुदाय अपने पर्व, त्यौहार को आपस में मिलजुल कर और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। पुलिस प्रशासन का सहयोग निरंतर बना रहेगा। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक एवं नगर कोतवाल सहित वरिष्ठ पत्रकार जसराज जैन मौजूद रहे.
होली पर्व के दौरान किसी भी तरह से लोग एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाने में जबरदस्ती न करें। एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक रवैया रखें, एक-दूसरे का सम्मान करें तथा पर्व सौहार्द से मनायें। रमजान के महीने को ध्यान में रखते हुए होली के दिन शुक्रवार को मस्जिद में सुरक्षा व्यवस्था करने की बात कही गयी है
बैठक मैं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाल नवनिर्वाचित सभापति नूतन सिंह ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार जसराज जैन, जैन सामाज से प्रकाश जैन वरिष्ठ पत्रकार रफीक मेमन एवं पार्षद रवि चंदेल टामेश अग्रवाल सुफल दास महंत ईश्वर पटेल सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद मुस्लिम समाज से मिर्जा आसिफ बेग मोहम्मद जाकिर मोहसिन मेमन मौजूद थे.
वीडियो देखने के लिए लिंक को क्लिक करो-
https://youtu.be/Ldi44lGbIuE?si=bG4QYu8U70J2zCN6















