पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होली,सभी के साथ मिलकर झूमे मन्त्री जी

Must Read

कोरबा : प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया,इस दौरान समाज के विभिन्न वर्गों से हजारों समर्थक पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निवास पर जुटे.और जमकर होली खेली सभी आगंतुकों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी जिसका सभी आगंतुकों ने भरपुर लुफ्त उठाया और सभी के साथ मिलकर होली के गानो पर जमकर झूमे सभी कार्यकर्ता और आम से लेकर खाश तक सभी ने होली मिलन समारोह का भरपूर आनंद लिया।

इस दौरान पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा वासियों को रंगों का पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। श्री अग्रवाल ने कहा कि रंगों का यह त्यौहार हमारी भारतीय संस्कृति का सामाजिक समरसता और सद्भावना का पर्व है।

होली का पर्व भाई-चारे एवं सौहार्द की भावना को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने होली पर्व के अवसर पर क्षेत्रवासियों के लिए सुख-समृद्धि तथा शांति और खुशहाली की कामना की है।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/MztJZRhdlD8?si=FCHqA2CEplojKuDg

- Advertisement -
Latest News

दो दिन में 93 वारंटी गिरफ्तार, कोरबा पुलिस का बड़ा अभियान

कोरबा (छत्तीसगढ़)। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा “सजग...

More Articles Like This