चैतन्य बघेल की आज ED दफ्तर में पेशी

Must Read

रायपुर। कथित शराब घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन जारी है। ईडी आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य से पूछताछ कर सकती है। जांच एजेंसी ने चैतन्य को समन जारी कर आज पूछताछ के लिए बुलाया है।

आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने 10 मार्च को भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य के ठिकानों के साथ साथ 14 जगहों पर दबिश दी थी छापे के बाद यह बात सामने आई थी कि भूपेश बघेल के आवास पर भारी मात्रा में कैश पाए जाने के बाद ईडी ने नोटों की गिनती के लिए ईडी दो कैश गिनने वाली मशीनें भी बुलवाई थीं। जिसके बाद ईडी की टीम ने चैतन्य को नोटिस दिया था। लेकिन उन्होंने आगे का समय मांगा था। ईडी ने 15 मार्च की तारीख तय की थी। आज 15 मार्च है, चैतन्य बघेल आज ईडी ऑफिस पहुंचकर जवाब पेश कर सकते हैं।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में जल्द बनेगा स्नेक पार्क! किंग कोबरा संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल, इको-टूरिज्म और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा,देखिए विडिओ

कोरबा। किंग कोबरा संरक्षण को लेकर छत्तीसगढ़ के वन मंत्री श्री केदार कश्यप द्वारा कोरबा में जल्द स्नेक पार्क...

More Articles Like This