कार को ट्रेलर ने मारी टक्कर,3 की मौत पांच घायल,पुलिस कर रही जांच

Must Read

प्रदेश के महासमुंद जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बागबहरा में पटरापाली के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने ईको कार को ठोकर मार दी। हादसे के दौरान ईको कार में सवार 8 लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई वहीं पांच लोग घायल हो गए,जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल और मृतक एक ही परिवार के हैं,जो खुर्सीपार से एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। तभी रात में हादसा हो गया। मृतकों में एक 3 साल की मासूम बच्ची भी शामिल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -
Latest News

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कनकेश्वर धाम, कोरबा कांवरिया संघ के महाभंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब

सावन के प्रत्येक सोमवार हजारों शिवभक्तों की सेवा, भक्ति और समर्पण का बना अनुपम संगमकोरबा। सावन मास की पावन...

More Articles Like This