ट्रैफिक जवान ने पर्यावरण के प्रति दिखाया प्रेम, ड्यूटी दौरान आग बुझाकर बचाया जंगल!

Must Read

रायगढ़। यातायात व्यवस्था बनाए रखने में तत्पर ट्रैफिक जवान केवल सड़कों पर नियमों का पालन सुनिश्चित नहीं कराते, बल्कि कई बार समाज और पर्यावरण के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण रायगढ़ के पूंजीपथरा मार्ग पर देखने को मिला, जहां आरक्षक अशोक सम्राट ने अपनी बहादुरी और तत्परता से एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया।रविवार सुबह, किलो डेम नो एंट्री चेक पॉइंट पर ट्रैफिक आरक्षक अशोक सम्राट की ड्यूटी लगी थी। वे नियमित रूप से वाहनों को सड़क किनारे व्यवस्थित कर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने में लगे थे। इसी दौरान, सड़क के किनारे स्थित झाड़ियों में अचानक आग लग गई। आसपास घना जंगल होने के कारण आग के तेजी से फैलने की संभावना थी।

आरक्षक अशोक सम्राट ने बिना समय गंवाए स्थिति को भांप लिया और तत्काल आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। उन्होंने झाड़ियों का सहारा लेकर आग को काबू में करने का प्रयास किया। उनकी इस पहल को देखकर वहां मौजूद ट्रक ड्राइवर भी सहायता के लिए आगे आए और सभी के सामूहिक प्रयासों से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। इस साहसिक कार्य के लिए राहगीरों और स्थानीय नागरिकों ने आरक्षक अशोक सम्राट की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उनका यह कृत्य पर्यावरण के प्रति उनकी जागरूकता और समर्पण को दर्शाता है। गौरतलब है कि जंगलों में आग लगने की घटनाएं अक्सर लोगों की लापरवाही के कारण होती हैं, जिससे छोटे पेड़-पौधे और वन्य जीवों को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में ट्रैफिक जवान अशोक सम्राट का यह सराहनीय कार्य अन्य लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करेगा। यातायात पुलिस विभाग ने भी आरक्षक अशोक सम्राट की तत्परता और जिम्मेदारी निभाने के जज्बे की सराहना की है। यह घटना साबित करती है कि पुलिस जवान केवल कानून व्यवस्था ही नहीं, बल्कि समाज और पर्यावरण की रक्षा के प्रति भी प्रतिबद्ध होते हैं।

- Advertisement -
Latest News

न्यायालय परिसर में विशालकाय पीपल का पेड़ गिरा, कई वाहन क्षतिग्रस्त, लोग घायल

कोरबा। न्यायालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब वर्षों पुराना एक विशालकाय पीपल का पेड़ अचानक भरभराकर...

More Articles Like This