नक्सलगढ़ रायगुड़म बाइक से पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा

Must Read

सुकमा/दंतेवाड़ा। आज़ादी के बाद पहली बार कोई मंत्री नक्सलगढ़ रायगुड़म बाइक से पहुंचे है। जगरगुंडा के रायगुड़म में जवानों से डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मुलाक़ात की। कुछ देर में गाँव वालों से भी वे मुलाक़ात करेंगे। बता दें कि रायगुड़म का इलाक़ा लम्बे समय से नक्सलियों के क़ब्ज़े में रहा है। इस मौके पर बस्तर IG पी. सुंदरराज, CRPF DIG सूरज पाल वर्मा, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, SP किरण चव्हाण, CRPF कमांडेंट नवीन भी साथ में मौजूद है।

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 अप्रैल को दंतेवाड़ा दौरे पर आ रहे हैं। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। पूरे जिले की सीमाओं को अभी से सील कर दिया गया है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। संवेदनशील स्थानों पर हथियारबंद जवानों की तैनाती की जा रही है। प्रदेश से लेकर जिला स्तर के अफसर केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 अप्रैल को दंतेवाड़ा आयेंगे या नहीं और उनका प्रोटोकॉल क्या होगा यह अभी तक सार्वजनिक नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक सूत्र बता रहे हैं कि वे सुबह सवा 11 बजे के करीब दंतेवाड़ा पहुंचेंगे यहां पहुंचते ही वे साढ़े 11 बजे दंतेश्वरी मंदिर जायेंगे और यहां माईजी के सामने मत्था टेंकेंगे। इसके बाद उनके दौरे की शुरूआत होगी।

- Advertisement -
Latest News

बाल संप्रेक्षण गृह से 11 अपचारी बालक फरार, तेज बारिश और बिजली गुल होने का उठाया फायदा, प्रबंधन के उड़े होश,देखिए विडिओ

अंबिकापुर। बाल संप्रेक्षण गृह से सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए 11 अपचारी बालकों के फरार होने का सनसनीखेज...

More Articles Like This