बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर ऐश्वर्या पंडित के खिलाफ राजधानी में चोरी का मामला दर्ज।

Must Read

रायपुर : ऐश्वर्या पंडित एक प्रसिद्ध भारतीय पार्श्व गायिका है, जिन्होंने अपनी मधुर आवाज़ से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है, उनकी काफी लोकप्रियता है। कम उम्र में अपनी संगीत यात्रा शुरू करने के बाद, उन्होंने जल्द ही खुद को एक बहुमुखी गायिका के रूप में स्थापित कर लिया है, जो कि विभिन्न शैलियों में चार्ट-टॉपिंग हिट देने में सक्षम है। वहीँ अब बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर ऐश्वर्या पंडित और उनके परिजनों के खिलाफ राजधानी के मुजगहन थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में कोर्ट के आदेश के बाद एफआइआर दर्ज की गई है, जिसमें 11 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और अन्य घरेलू सामान की चोरी का आरोप है।

मामले में शिकायतकर्ता तपन दास के अनुसार उनकी पत्नी ऐश्वर्या पंडित ने अपने मायके जाने की जिद को लेकर घर में विवाद किया था। बताया गया कि एक सितंबर 2023 को तपन अपने गांव गरियाबंद गए थे, तब ऐश्वर्या अपने मायके वालों के साथ आकर किराए के मकान का ताला तोड़कर जेवर और सामान ले गई। वहीँ इस मामले में पुलिस का कहना है कि तपन इस मामले की शिकायत लेकर मुजगहन थाना पहुंचे, तो पुलिस ने इसे पारिवारिक विवाद बता दिया था। उन्होंने कहा कि कोर्ट में जाना चाहिए। इसके बाद तपन ने न्यायालय में परिवाद दायर किया था।

वहीँ अब इस मामले में न्यायिक दंडाधिकारी आकांक्षा बेक की अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस को ऐश्वर्या पंडित और उनके परिजन के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

- Advertisement -
Latest News

फर्जी पुलिसकर्मियों ने रेड का भय दिखाकर की साढ़े चार लाख की ठगी , सोने की चेन व ब्रेसलेट की जगह थमाया नकली सोने...

कोरबा। शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले निहारिका मार्ग में बाइक सवार चार बदमाशों ने महज तीन मिनट...

More Articles Like This