कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा, चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

Must Read
Advertisement

कोरबा। कोरबा के दीपका थाना अंतर्गत विजयनगर बाईपास मार्ग पर गुरुवार की देर शाम सड़क हादसे में एक साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब कोयला लोड कर तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन जा रहा था और अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, साइकिल सवार उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर की रफ्तार अधिक थी और कोयला लोड भी था, ऐसे में वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हुआ।बताया जा रहा है कि साइकिल सवार नीचे के रास्ते किनारे से जा रहा था। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते राहगीरों के भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं रास्ते में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दीपका थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया घटनाक्रम की जानकारी ली गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय धंनसाय के रूप में हुई। वह जवाली गांव का रहने वाला था। पुलिस ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी, मौके पर पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की गई।-

- Advertisement -
Latest News

धरसींवा के 144 गांवों में सेवा संवाद यात्रा निकालेंगे विधायक अनुज शर्मा, कल मुख्यमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के 144 गांवों में जनसमस्याओं के समाधान और शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने...

More Articles Like This