Wednesday, February 18, 2026

नवदुर्गा उत्सव समिति विकास नगर कुसमुंडा के द्वारा वीराजी गई मां दुर्गा की प्रतिमा हर्षोल्लास के साथ हुई पूजा संपन्न

Must Read

कोरबा।  हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवदुर्गा  उत्सव समिति के द्वारा विकास नगर कुसमुंडा में देवी मां दुर्गा की प्रतिमा विराजी गई इस उत्सव में आनंद मेला भी लगाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के झूलों दुकानों और प्रतिष्ठानों का लोगों ने आनंद लिया भरत महराज जी ने बताया कि यहां पर विराजी मूर्ति को हमारे द्वारा ही बनाया जाता है

कार्यक्रम के समापन में दशमी तिथि में सिंदूर खेला का कार्यक्रम भी किया गया भरत महराज की पत्नी ने बतलाया कि यह सिंदूर खेला कोलकाता के नियमों में चला आ रहा है जिसे हम सब भी कर कर मां को मानते हैं और पूजा अर्चना करते हैं

देवी दुर्गा पंडाल में देवी जस गीत का भी प्रस्तुति किया गया जिसमें  सुप्रसिद्ध स्वर कोकिला अलका चंद्राकर और उनके टीम के द्वारा देवी जस गीत का कार्यक्रम किया गया विकास नगर कुसमुंडा की जनता के अलावा कोरबा के लोगों ने भी मां के जगराता में जाकर देवी जस गीत कार्यक्रम में हिस्सा लिया और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया नवदुर्गा उत्सव समिति के द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम पूरे कुसमुंडा वासियो के सहयोग से  लगातार 26 वर्षों से किया जा रहा है और आगे भी यहां आयोजन लगातार किया जाएगा।

- Advertisement -
Latest News

बिलासपुर में ज्वेलरी व्यापारी से फिल्मी अंदाज़ में लूट, कार अड़ाकर की फायरिंग, की कोशिश, सिर पर वार, फिर ज्वेलरी से भरा बैग लेकर...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में मंगलवार रात ज्वेलरी कारोबारी के साथ सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। नकाबपोश...

More Articles Like This