पंचायत सचिवों का अनोखा प्रदर्शन, नगाड़ा बजाकर सरकार को जगाने का प्रयास ……देखे विडिओ

Must Read

कोरबा जिले में पंचायत सचिवों की हड़ताल लगातार तेज होती जा रही है। लगभग एक महीने से चल रही इस हड़ताल के दौरान सचिवों ने आज एक अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। चरण बद्ध तरीके से चल रहे आंदोलन के तहत मंगवार को धरना स्थल पर सचिवों ने नगाड़ा बजाकर अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया। उनका कहना है कि वे अपनी शासकीय मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है, जो निराशाजनक है।

धरना प्रदर्शन का नेतृत्व पंचायत सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद हसन ने किया। उनके साथ ब्लॉक सचिव राजेंद्र कुमार पेंद्रो, जिला सचिव राजकुमार रजक, ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहन सिंह श्याम, रविंद्र कुमार श्याम, कोषाध्यक्ष चतुर्भुवन सिंह, प्रवक्ता ममता कश्यप, धनंजय कुमार साहू, महामंत्री देव कुमार, मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह, रविंद्र सिंह, पवन सिंह, सह सचिव कुमार सिंह, प्रमुख सलाहकार त्रिभुवन सिंह व मोतीलाल कोराम सहित अन्य सचिव उपस्थित रहे।

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार उनकी मांगों को मान्यता नहीं देती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। उनका उद्देश्य केवल न्यायपूर्ण अधिकारों की प्राप्ति है, जिसके लिए वे हर संभव शांतिपूर्ण प्रयास कर रहे हैं।

- Advertisement -
Latest News

निहारिका में गूंजा भाजपा का जोश, मंत्री केदार कश्यप के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह,देखिए विडिओ

कोरबा। वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी...

More Articles Like This