ममता सरकार पर भड़के मुख्यमंत्री साय, कहा वक्फ की आड़ में हो रही है हिन्दुओं की हत्या।

Must Read

रायपुर :  केंद्र सरकार ने वक्फ बिल पास किया। उसके बाद पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में प्रदर्शन हुए। ये हिंसक प्रदर्शन दंगों में बदल गए, जिनसे राज्य की राजनीति गरमा गई है। यहाँ हिन्दुओं का कत्लेआम जारी है, बताया जा रहा है कि मस्जिद के लाउडस्पीकर से दंगे का आह्वान किया गया था। वहीँ इस मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर ममता सरकार पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए हिंसा की निंदा की है। पोस्ट में उन्होंने ममता सरकार को आड़े हाथों लेते हुए हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार पर चिंता जताई है। 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट करते हुए लिखा है – पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून की आड़ में आततायियों की भीड़ द्वारा हिंदुओं की हत्या, लूटपाट, मंदिरों को ध्वस्त करने जैसे कृत्य की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा मुस्लिम वोट बैंक की लिप्सा में दंगाइयों का तुष्टीकरण दुःखद है। वहीं हिन्दुओं के साथ अपने देश में ही ऐसे कृत्य दर्दनाक और दुखद है।

दंगों को प्रश्रय दे रही ममता सरकार :

मुख्यमंत्री साय ने लिखा है – ममता जी, इतिहास आपको ऐसी निर्ममता के लिए कभी माफ नहीं करेगा। आप बंगाल के आदिवासियों, पिछड़ों और दलितों की रक्षा करने में विफल तो रही ही हैं, संदेशखाली समेत हर मामले में आपने हमेशा जाने-अनजाने यह संदेश देने की कोशिश की है कि आपकी सरकार इन दंगों को प्रश्रय दे रही है।

कृपया जनता से रक्षा कीजिये – सीएम साय 

कृपया अपनी संवैधानिक शपथ की चिंता कर लीजिये। आप केवल एक समुदाय की नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की मुखिया हैं। पश्चिम बंगाल के सभी निवासियों की सुरक्षा आपका प्राथमिक दायित्व है। राजनीतिक लाभ-हानि की दृष्टि से ऐसे मामले को देखना छोड़ दीजिए। कृपया, जनता की रक्षा कीजिये। इस तरह मुख्यमंत्री साय ने ममता सरकार को अड़े हाथों लिया है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This