अवैध शराब के विरुद्ध कोरबा पुलिस की कार्यवाही जारी

Must Read

पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में कोरबा जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 16 अप्रैल 2025 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए कुल 69.5 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं एक मोटरसाइकिल जप्त की गई। 6 प्रकरणों में 7 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई, जिनमें से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है एवं 1 आरोपी फरार है।

थाना वार आरोपी विवरण इस प्रकार है:


  1. थाना बालको

सूरज देवांगन, निवासी पड़ीमार डुग्गूपारा

राजेश टोप्पो, निवासी केसरपुर

  1. थाना सिविल लाइन, रामपुर

शिवनारायण कर, निवासी बेंदरकोना

  1. थाना उरगा

जयराम नगेसिया, निवासी पहरीपारा भैसमा

  1. थाना बांकीमोंगरा

गंगोत्री चौहान, निवासी अरदा

  1. थाना करतला (फरार)

करममोली रतिया, निवासी बोतली

  1. चौकी जटगा

पवन कुमार विश्वकर्मा, निवासी खलपारा

इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में राखी की खरीदारी ने पकड़ी रफ्तार! बारिश थमी तो बाजार में लौटी जबरदस्त रौनक, देखिए पूरा राखी बाजार!

कोरबा में राखी बाजार की धूम, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़कोरबा। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर कोरबा शहर के...

More Articles Like This