Tuesday, June 10, 2025

एक करोड़ के इनामी नक्सली सहित 8 अन्य ढेर, मुठभेड़ जारी

Must Read

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले के ललपनिया थाना क्षेत्र स्थित लुगू पहाड़ियों में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार सुबह लगभग 5:30 बजे शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक करोड़ के इनामी माओवादी कमांडर प्रयाग मांझी समेत आठ नक्सलियों को मार गिराया है। प्रयाग मांझी उर्फ विवेक दा, उर्फ फुचना, उर्फ नागो मांझी, उर्फ करण दा, भाकपा (माओवादी) संगठन की केंद्रीय कमेटी का सदस्य था और झारखंड समेत बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 100 से अधिक नक्सली वारदातों में वांटेड था। सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस का यह संयुक्त अभियान अभी भी जारी है, और रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार, मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है।

धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड अंतर्गत दलबुढ़ा गांव का निवासी प्रयाग मांझी लंबे समय से गिरिडीह की पारसनाथ पहाड़ियों और आसपास के जंगलों में सक्रिय था। अकेले गिरिडीह जिले में ही उसके खिलाफ 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। झारखंड सरकार ने उस पर ₹1 करोड़ का इनाम घोषित किया था। 209 कोबरा बटालियन और झारखंड पुलिस के संयुक्त दल द्वारा लुगू पहाड़ियों के घने जंगलों में चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। यह मुठभेड़ अब तक जारी है।

- Advertisement -
    Latest News

    श्याम मित्र मंडल कोरबा ने दी चेतावनी – भ्रामक सूचना से रहें सतर्क, समिति को भंग करने का कोई आदेश नहीं📍 कोरबा, 09 जून...

    कोरबा में सामाजिक संगठन श्री श्याम मित्र मंडल (पंजीयन क्रमांक 4250) ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण सूचना जारी करते...

    More Articles Like This