बिलासपुर में युवक की आत्महत्या का मामला: वीडियो सामने आने के बाद आरोपी गिरफ्तार

Must Read

बिलासपुर और मुंगेली से जुड़े एक संवेदनशील मामले में युवक की आत्महत्या के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना के बाद सामने आए वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आत्महत्या के मामले में अलग से मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। मुंगेली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी नरेश साहू (19) बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा, गणेश चौक में रहकर निजी नौकरी करता था और एक हिंदू संगठन से जुड़ा हुआ था। 28 दिसंबर 2025 को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में आयोजित प्रदर्शन और पुतला दहन में वह शामिल हुआ था। प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के बाद नरेश ने सिटी कोतवाली बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के अनुसार, पुतला दहन के अगले दिन शनिचरी रपटा के पास सोहेल खान ने उसे बाइक से रोककर धार्मिक संगठन से जुड़े होने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज, धमकी और मारपीट की थी। आरोप में यह भी कहा गया कि सोहेल खान ने चाकू निकालकर जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद नरेश बाइक छोड़कर भाग गया। इस शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान आरोपी पक्ष की ओर से सीसीटीवी फुटेज प्रस्तुत किया गया, जिसमें घटना के समय आरोपी के किसी अन्य स्थान पर होने का दावा किया गया। पुलिस ने नरेश का बयान दर्ज किया और आगे न्यायालय में बयान की प्रक्रिया की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच शुक्रवार को नरेश साहू ने मुंगेली स्थित अपने पैतृक घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस को तलाशी के दौरान उसका मोबाइल फोन मिला, जिसमें एक वीडियो रिकॉर्ड था। वीडियो में नरेश ने सोहेल खान और उसके साथी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया और पुलिस पर गलत बयान लेने का दावा किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद बिलासपुर में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सिटी कोतवाली थाने का घेराव किया और कार्रवाई की मांग की।

पुलिस कार्रवाई:

घटना और विरोध प्रदर्शन के बाद बिलासपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सोहेल खान को मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मुंगेली कोतवाली थाना में आत्महत्या के संबंध में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला दो जिलों से जुड़ा होने के कारण संवेदनशील बना हुआ है। पुलिस दोनों पहलुओं—मारपीट के आरोप और आत्महत्या—की अलग-अलग जांच कर रही है। प्रशासन का कहना है कि तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

- Advertisement -
Latest News

KORBA: DEF निर्माता अनूप गिरफ्तार,पैकेजिंग की जाँच

कोरबा-दीपका। दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम तिवरता स्थित श्रद्धा पेट्रोल पंप में नकली ऑटोमोबाइल उत्पादों के भंडारण और बिक्री...

More Articles Like This