चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

Must Read


कोरबा। “सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर वैधानिक कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में जिलेभर में अपराधों पर नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले का खुलासा किया।
जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 AM 2836 अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल लेकर मोतीसागर पारा क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत लगभग 9 हजार रुपये बताई गई है, बरामद कर जप्त कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरजजान उर्फ सोनू (27 वर्ष), निवासी मोतीसागर पारा नदियाखंड, थाना कोतवाली, जिला कोरबा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 467/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

- Advertisement -
Latest News

महापौर जीवर्धन चौहान ने किया नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन

रायगढ़। नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक...

More Articles Like This