शराब के नशे में फर्जी पुलिस बनकर की वसूली, कैमरे में कैद हुए आरोपी, अब सलाखों के पीछे

Must Read

कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र में 30 जुलाई की रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां तीन युवक फर्जी पुलिसकर्मी और अधिकारी बनकर नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर चालकों से अवैध वसूली करते पकड़े गए। आरोपियों की गुंडागर्दी कैमरे में कैद हो गई और अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तीनों युवक अजोय नायडू, प्रकाश सिंह और जाहिद खान, सभी बैकुंठपुर के निवासी हैं। ये शराब के नशे में थे और ट्रैक्टर चालकों को रोककर 25 हजार रुपये के चालान और ट्रैक्टर जब्त करने की धमकी दे रहे थे। सौदेबाज़ी के बाद उन्होंने 1,000 रुपये की वसूली की जिसमें 600 रुपये ऑनलाइन और 400 रुपये नकद लिए। चालकों ने साहस दिखाते हुए पूरा वाकया मोबाइल में रिकॉर्ड किया और सीधे बांगो थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस की तेजी से फंसे आरोपी
शिकायत मिलते ही बांगो पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और कार को ट्रैक करते हुए बैकुंठपुर थाना पुलिस को अलर्ट किया। सीमाई चेकपोस्ट पर वाहन की घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बांगो पुलिस के हवाले कर दिया गया। एडिशनल एसपी नीतीश ठाकुर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सभी साक्ष्य मिलने के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

- Advertisement -
Latest News

धान-चावल से बनी राखियों ने बटोरी सराहना, हुनर से आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं स्व-सहायता समूह की दीदियां

स्थानीय संसाधनों से तैयार की अनूठी राखियां, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने खरीदी राखियां और बढ़ाया महिलाओं का उत्साहकोरबा। आत्मनिर्भरता...

More Articles Like This