कोरबा में अग्रवाल सभा चुनाव संपन्न: बजरंग अग्रवाल अध्यक्ष, आशीष गोयल उपाध्यक्ष और महावीर केडिया कोषाध्यक्ष निर्वाचित

Must Read


कोरबा। अग्रवाल सभा कोरबा के आगामी कार्यकाल (2026–2028) के लिए सोमवार को आयोजित चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। मतदान और मतगणना के दौरान समाज के मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कुल 1005 मतों की गिनती के बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पदों के लिए परिणाम घोषित किए गए।


अध्यक्ष पद पर बजरंग अग्रवाल ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पवन अग्रवाल को 200 मतों के अंतर से पराजित किया। बजरंग अग्रवाल को कुल 598 वोट मिले, जबकि पवन अग्रवाल को 398 वोट प्राप्त हुए। वहीं 9 मत निरस्त घोषित किए गए।
उपाध्यक्ष पद के चुनाव में आशीष गोयल (बोलबम ट्रेडर्स) ने एकतरफा बढ़त बनाते हुए बड़ी जीत हासिल की। उन्हें कुल 651 वोट मिले, जबकि राहुल मोदी (रॉकवेल) को 344 वोट प्राप्त हुए। इस पद पर 10 मत निरस्त हुए। आशीष गोयल ने 307 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की।
कोषाध्यक्ष पद के लिए मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और अंत तक सस्पेंस बना रहा। महावीर केडिया ने मात्र 9 वोटों के अंतर से जीत हासिल करते हुए 503 वोट प्राप्त किए। उनके प्रतिद्वंदी राकेश कुमार अग्रवाल (नागरमल) को 494 वोट मिले, जबकि 8 मत निरस्त हुए।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाज के लोगों द्वारा बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। अग्रवाल सभा के इस नए नेतृत्व से समाज में नई ऊर्जा और विकास की उम्मीद जताई जा रही है।

- Advertisement -
Latest News

छत्तीसगढ़ में अब होटलों, शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और आवासीय कॉलोनियों को खुद उठानी पड़ेगी waste management की जिम्मेदारी..नहीं तो लगेगा इतना जुर्माना

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर सख्ती बढ़ाते हुए बड़े कचरा उत्पादकों के लिए नए नियम...

More Articles Like This