सरस्वती शिशु मंदिर बलगी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

Must Read

बलगी। सरस्वती शिशु मंदिर, बलगी परियोजना में आज वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषणा एवं पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार की उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं MIC सदस्य श्री हितानंद अग्रवाल जी रहे। उनके आगमन पर सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।


प्राचार्य श्री संत कुमार यादव जी ने विद्यार्थियों के कड़े परिश्रम और लगन की सराहना करते हुए वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री हितानंद अग्रवाल जी के करकमलों से मेधावी विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पारितोषिक प्रदान किए गए। पुरस्कार पाकर नन्हे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल रहा।


कार्यक्रम के सफल आयोजन में विशिष्ट आचार्य श्री नंदकुमार बरेठ जी, परीक्षा प्रमुख श्री राम नारायण साहू जी एवं श्रीमती अनुपमा देवी जी का विशेष योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा पुलिस का साइबर जागृति अभियान: 3000 छात्रों को किया जागरूक, UPI और बैंक फ्रॉड से बचने के बताए उपाय… देखें वीडियो

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं। तत्काल साइबर...

More Articles Like This