वरिष्ठ भाजपा नेता चतुर्भुज राठी, केमिकल उद्योगपति गोविंद मंडल के अलावा बिलासपुर, कोरबा, अंबिकापुर, मे ईडी का छापा

Must Read

भिलाई नगर/दुर्ग, 30 अप्रैल 2026:- ईडी ने आज बिलासपुर, कोरबा, भिलाई -दुर्ग, अंबिकापुर में छापे मारी शुरू की है। इस कार्रवाई को भारतमाला सड़क परियोजना से जुड़ा बताया गया है। इससे पहले ईडी ने मुआवजा मामले में कुरूद और धमतरी में भी चार लोगों के दर्जन भर ठिकानों पर दो दिन पहले ही कार्रवाई की थी। दुर्ग में वरिष्ठ भाजपा नेता चतुर्भुज राठी एवं पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत उम्दा रोड में केमिकल फैक्ट्री संचालक गोविंद मंडल के ठिकानों पर छापेमारी की कार्यवाही की गई

इनमें से ईडी के आधा दर्जन अधिकारियों की टीम सुबह 4 बजे से दुर्ग के अमर इंफ्रा ग्रुप में छानबीन कर रहे हैं। इस समूह की 6 फर्में हैं। इसके संचालक भाजपा नेता चतुर्भुज राठी बताए गए हैं। टीम दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य भी खंगाल रही। राठी का आफिस दुर्ग के महेश कालोनी में भी है। इस ग्रुप ने हाल में ही एक महावीर कोल माइंस हासिल किया है। पश्चिम बंगाल में खदान लिया है। यह फर्म बिल्डिंग, सड़क पुल निर्माण में भी शामिल हैं। दुर्ग जिले से भी एक भारतमाला सड़क बन रही है। यह भाजपा के कद्दावर नेता में गिने जाते हैं।

भिलाई – दुर्ग शहर में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है प्रसिद्ध बिल्डर और वरिष्ठ भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर जांच टीम ने सुबह-सुबह दबिश दी यह कार्रवाई महेश कॉलोनी स्थित उनके निवास और कार्यालय में एक साथ शुरू की गई आपको बता दे की दो गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे एक दर्जन से अधिक अधिकारी इस जांच में शामिल हैं सुरक्षा के लिहाज से परिसर के बाहर सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है वर्तमान में अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों कंप्यूटरों और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बारीकी से जांच की जा रही है आपको बता दें कि चतुर्भुज राठी का ‘अमर इंफ्रा’ ग्रुप काफी बड़ा है।

जिसके तहत 6 से अधिक फर्में संचालित होती हैं फिलहाल ईडी की टीम द्वारा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज सहित डिजिटल साक्ष्य भी खंगाले जा रहे है तो वही इसके पहले भी चतुर्भुज राठी के यहां 3 बार छापेमार कार्यवाही की जा चुकी है ईडी की इस बड़ी कार्रवाई से इलाके के व्यवसायियों और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है

इस बार ईडी की टीम पुरानी भिलाई क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री के संचालक विट्ठल पुरम निवासी गोविंद मंडल के घर और फैक्ट्री में टीम ने छापा मारी है। सुबह 6 बजे दो टीम यहां पहुंची है, जिसमें एक टीम भिलाई-3 स्थित विट्ठलपुरम के फ्लैट पहुंची थी। दोपहर तक यहां जांच करने के बाद ईडी की टीम करीब डेढ़ बजे यहां से गोविंद मंडल की फैक्ट्री में पहुंची* ।

इधर घर से ईडी की टीम ने कुछ दस्तावेज जब्त भी किए। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला जमीन खऱीदी और अन्य संदिग्ध बताया रहा है। जिसमें तीन साल पहले भिलाई-3 के जीई रोड स्थित वसुंधरा नगर क्षेत्र में लगभग करीब 2 करोड़ की जमीन खरीदी गई थी साथ ही लगभग 5 करोड़ रुपये की राशि ब्याज पर संचालित करने की भी खबर है। लेकिन शुरुआती मामला मनी लॉन्ड्रिंग, वित्तीय अनियमितता एवं संपत्ति में संदिग्ध लेनदेन से संबंधित प्रतीत हो रहा है। इधर गोविंद मंडल की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की करीबियां भी बताई जा रही है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ, विकास और जनकल्याण की उपलब्धियों से रूबरू हो...

कोरबा, 17 जून 2026 । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य...

More Articles Like This